लखीम पुर खीरी,धड़ल्ले से चल रहे बिना डिग्री और बिना लाइसेंस के मेडिकल स्टोर व क्लीनिक , स्वास्थ्य विभाग मौन….
खबर के अनुसार ईसानगर ब्लॉक में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है खजुहा सेंटर खीरी में 14 से 15 मेडिकल स्टोर व क्लीनिक बने हैं जो लोगों की जान के साथ खिलवाड़ किया जाता है लेकिन स्वास्थ्य विभाग चुप्पी साधे हैं बताया जाता है कि खजुहा बाजार इन डॉक्टरों का अड्डा बन चुका है बाढ़ प्रभावित इलाका ऊपर से खराब सड़के सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी ग्रामीणों को मजबूर कर रही है कि इन फर्जी डॉक्टरों के जाना ही पड़ेगा हैं यहां के स्थानीय लोगों का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को नियमित नजराना दिया जाता है, जिससे ये अवैध धंधे बिना रोक के नियमित रूप से चल सके। इलाके के सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की भारी कमी है उपकरणों का अभाव और सुविधाओं की बदहाली ने इन झोलाछाप डॉक्टरों को पनपने का मौका दे दिया है। विभाग की लापरवाही ने इस गंभीर स्थिति के जिम्मेदार है लगातार गलत इलाज से मौत की खबरें सामने आई है l लेकिन शासन प्रशासन मौन है सवाल यह है कि क्या गरीबों की जान की कोई क़ीमत नहीं । सरकार को अब तत्काल सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।दोषियों को गिरफ्तार कर अवैध क्लीनिक बंद कराए जाए, ग्रामीण की स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत किया जाए वरना यह मौत का कारोबार और खतरनाक रूप ले सकता है।
रिपोर्ट खजुहा सेंटर लखीमपुर खीरी

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *