बरेली में दो दिन तक डायवर्जन लागू, सीएम योगी जी का आगमन।
रिपोर्टर गौरव कुमार बरेली

बरेली में 10 और 11 दिसंबर को वीवीआईपी मूवमेंट रहेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व अन्य वीवीआईपी शहर में होंगे। उनके आगमन कार्यक्रम के दृष्टिगत यातायात पुलिस ने शहर में डायवर्जन लागू कर दिया है। एसपी यातायात मोहम्मद अकमल खान ने एडवाइजरी जारी करते हुए बताया कि बुधवार और बृहस्पतिवार को डायवर्जन लागू रहेगा। इसके तहत दोनों दिन शहर में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। पुराने रोडवेज स्टैंड से बसों का संचालन भी नहीं होगा। हालांकि सेटेलाइट बस अड्डे से रोडवेज का संचालन जारी रहेगा। रिपोर्टर गौरव कुमार एम डी न्यूज़ बरेली
