जनपद रामपुर दिनांक 09.12.2025**पुलिस अधीक्षक, रामपुर द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक, रामपुर के साथ थाना अजीमनगर का आकस्मिक निरीक्षण कर थाना क्षेत्र में की गई पैदल गश्त ।

रिपोर्टर रफी उल्लाह खान

आज दिनांक 09.12.2025 को पुलिस अधीक्षक, रामपुर द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक,रामपुर के साथ थाना अजीमनगर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय पर बने अपराध रजिस्टर, त्यौहार रजिस्टर, मालखाना रजिस्टर, विवेचना रजिस्टर, फ्लाई शीट आदि एवं उनके रख रखाव,

साफ-सफाई, उनमें अंकित की जाने वाली प्रविष्टयों को चैक किया गया । साथ ही थाना परिसर मे बने कार्यालय, मालखाना, भोजनालय, हवालात, कम्प्यूटर कक्ष, मिशन शक्ति केन्द्र, साईबर सेल आदि की साफ- सफाई का जायजा लेकर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये । पुलिस अधीक्षक,रामपुर द्वारा थाना अजीमनगर क्षेत्रान्तर्गत अपराध नियन्त्रण, कानून एवं शान्ति व्यवस्था तथा आमजन मानस में सुरक्षा भावना जाग्रत करने के दृष्टिगत मुख्य मार्गों एवं बाज़ार में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त गई । इस दौरान क्षेत्राधिकारी, शाहबाद उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *