हरदोई………सांडी। थाना क्षेत्र में कटरा-बिल्हौर मार्ग पर सखेड़ा गांव के पास मंगलवार की दोपहर पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक पर बैठी मां की गोद से उछलकर सड़क पर गिरे मासूम की पिकअप से कुचलकर मौत हो गई। मां गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी भेजा।मोहल्ला रायटोला निवासी रंजना (23) मंगलवार दोपहर देवर राजा के साथ बाइक से मायके मल्लावां के तेरिया गांव से लौट रही थीं। उनका चार माह का बेटा नितिन गोद मेें बैठा था।रास्ते में कटरा-बिल्हौर मार्ग पर सखेड़ा गांव के पास पीछे से आई पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बेटा उसकी गोद से उछलकर सड़क पर जा गिरा।
पिकअप के पहिए से कुचलकर नितिन की मौके पर मौत हो गई। रंजना गंभीर रूप से घायल हो गई। हेलमेट लगाए होने से उसका देवर बाल-बाल बच गया।
घटना के बाद भगाने का प्रयास कर रहे चालक को राहगीरों ने दबोच लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल रंजना को सीएचसी भिजवाया। मासूम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
एसओ सुनील कुमार ने बताया कि पिकअप को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में लिया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट पुनीत शुक्ला

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।