हरदोई…………हरपालपुर। थाना क्षेत्र के ज्ञानपुर गांव में बुधवार को संदिग्ध हालात में महिला का शव फंदा से लटका मिला। मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालियों पर बेटी की पीटकर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है।ज्ञानपुर गांव निवासी सावित्री (30) पत्नी रामलखन का बुधवार को कमरे के अंदर छत के कुंडे में शव फंदे पर लटका मिला। घटना की जानकारी मायके पक्ष के लोगों को दी गई।मौके पर पहुंचे मायके वालों ने पुलिस को सूचना दी। मृतका के पिता खसौरा गांव निवासी रामनिवास ने आरोप लगाया कि उसका दामाद रामलखन शराब पीने का आदी है।
जो आए दिन उनकी पुत्री को पीटता था। बुधवार को उसने बेटी की पीटकर हत्या करने के बाद शव को फंदे पर लटका दिया। बताया कि बेटी की शादी 12 वर्ष पहले की थी।
उसके एक पुत्र और दो पुत्री हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक उमाकांत दीपक ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट पुनीत शुक्ला

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।