आज दिनांक 12.12.2025 को पुलिस अधीक्षक रामपुर के आदेश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक रामपुर* के कुशल निर्देशन में थाना AHTU, श्रम विभाग एवं जिला चाइल्डलाइन की संयुक्त टीम द्वारा ऑपरेशन मुक्ति के तहत बालश्रम उन्मूलन अभियान, बालभिक्षावृत्ति, मानव तस्करी, बालविवाह तथा महिलाओं से सम्बन्धित कल्याणकारी योजनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी देने के साथ-साथ जनजागरुकता अभियान चलाया गया । दौराने चेकिंग/अभियान नगर क्षेत्रान्तर्गत मोटरसाइकिल शोरूम, होटल ढाबों, आदि से 07 बच्चो को रेस्क्यू कर बालश्रम से मुक्त कराकर आवश्यक विधिक कार्यवाही अमल में लायी गयी । इसी क्रम में भिन्न-भिन्न दुकानों के सेवायोजकों को बाल श्रम अधिनियम के बारे बताया गया एवं बालश्रम रोकथाम हेतु मेडिकल स्टोर, मुख्य चौराहों,होटल, ढाबा मालिको को हिदायत किया गया कि किसी भी दशा में 18 वर्ष से कम उम्र के बालकों को काम पर न रखा जाए ऐसा करना दंडनीय अपराध है ।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *