एम डी न्यूज़ से सोनू पटेल की रिपोर्ट

मरीज को पिछले 1 साल से पेट में दर्द हो रही थी, खाना ठीक से नहीं खा पा रही थी जिसका इलाज मरीज के परिजन विभिन्न सरकारी एवं प्राइवेट अस्पतालों से करा रहे थे लेकिन कोई आराम नहीं मिला, मरीज को बताया गया था कि उसके पेट में ट्यूमर है जिसकी वजह से मरीज के पेट में भारीपन, खाना ना खा पाना, पेट में दर्द एवं सांस लेने में भी तकलीफ हो रही है
मरीज कि जिला अस्पताल ओयल में संपूर्ण जांच कर दिनांक 12/12/2025 मे सर्जन डॉ शिवनाथ मौर्य, डॉ H D भारती, डॉ अरविंद दीक्षित, डॉ आयुष एवं स्टाफ नर्स रेखा, अन्य OT स्टाफ के सहयोग से किया गया। मरीज का ट्यूमर इतना बड़ा था कि पूरे पेट पर दबाव दे रहा था, यह लगभग 5 किलो वजन का ट्यूमर निकाला गया उसके बाद मरीज को आईसीयू में शिफ्ट किया गया ऑपरेशन के बाद मरीज कि हालत स्थिर है।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *