थाना समाधान दिवस पर प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए आदेश

रिपोर्ट= शाबान सिद्दीकी

   फरधान खीरी।थाना समाधान दिवस पर डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल व एसपी खीरी, संकल्प शर्मा द्वारा थाना फरधान पर फरियादियों की समस्याओं को सुना गया तथा राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों को टीम बनाकर मौके पर जाकर शिकायतों को गम्भीरता से लेकर शत-प्रतिशत निष्पक्ष निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। एसपी संकल्प शर्मा द्वारा पुलिस कर्मियो को निर्देशित किया गया कि थाना समाधान दिवस में प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण जल्द से जल्द किया जाना चाहिए। जिन प्रार्थना पत्रों का निस्तारण उच्चाधिकारी स्तर से किया जाना है। उन पर रिपोर्ट लगाकर सम्बन्धित अधिकारी को प्रेषित करें जिससे समय से उचित निस्तारण कराया जा सके। इसके अतिरिक्त जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारीगण द्वारा अपने-अपने सर्किल के थानों पर उपस्थित रहकर जनशिकायतों का निस्तारण कराया गया।
1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *