MD News बहुआयामी समाचार चैनल
जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख: रोहित जैन (दभेड़ी वाले)
बुढ़ाना, मुज़फ्फरनगर

जनपद मुज़फ्फरनगर के बुढ़ाना मे
कड़ाके की ठंड को देखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर बुढ़ाना एवं शाहपुर क्षेत्र में बने रैन बसेरों का औचक निरीक्षण किया गया। इसी क्रम में एसडीएम बुढ़ाना ने नगर पंचायत बुढ़ाना में संचालित रैन बसेरा का निरीक्षण कर वहां मौजूद व्यवस्थाओं की बारीकी से समीक्षा की।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने रैन बसेरा में ठहरे जरूरतमंद एवं बेसहारा लोगों के लिए उपलब्ध कंबल, बिस्तर, साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय एवं प्रकाश व्यवस्था का जायज़ा लिया। उन्होंने मौके पर मौजूद कर्मचारियों को निर्देश दिए कि ठंड के मौसम में किसी भी जरूरतमंद व्यक्ति को किसी प्रकार की परेशानी न हो और सभी सुविधाएं नियमित रूप से उपलब्ध कराई जाएं।
एसडीएम बुढ़ाना ने स्पष्ट कहा कि ठंड के दौरान बेसहारा लोगों की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। जिलाधिकारी के निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए, किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
औचक निरीक्षण के दौरान जहां-जहां व्यवस्थाओं में सुधार की आवश्यकता पाई गई, वहां तत्काल दिशा-निर्देश जारी किए गए। प्रशासन द्वारा रैन बसेरों की नियमित निगरानी की जा रही है ताकि ठंड के प्रकोप से जरूरतमंदों को सुरक्षित रखा जा सके।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed