एम डी न्यूज़
आल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इलेक्शन कमीशन आफ इंडिया ने भारत के नागरिकों की मतदाता सूची को दुरुस्त करने के लिए एसआइआर कार्यक्रम शुरू किया, जिसके जरिए पूरे भारत में मतदाता सूची दुरुस्त की जा रही है।हजारों बीएलओ और सरकारी कर्मचारियों को लगाया गया है। इलेक्शन कमीशन आफ इंडिया का मकसद कोई हिन्दू मुस्लिम संप्रदाय माहौल तैयार करना नहीं है‌। ये सुनिश्चित करना है कि किस क्षेत्र में कितने मतदाता हैं और कितने लोग एक जगह से दूसरी जगह चले गए या कितने लोगों का देहांत हो चुका है। मगर समाजवादी पार्टी के अखिलेश यादव इलेक्शन कमीशन की इस मुहिम को हिन्दू और मुस्लमानों के दरमियान बांट रहे हैं। उनका कहना है कि इलेक्शन कमीशन मुसलमानों का वोट काट रहा है। जबकि हकीकत में ऐसा कुछ भी नहीं है। वो बचकाना बातें कर रहे हैं। परिपक्व और समझदार नेता हर चीज पर हिन्दू-मुस्लिम का लेबल नहीं लगाते है।
रिपोर्टर गौरव कुमार एम डी न्यूज़ बरेली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *