दिनांक 14.12.2025
जनपद रामपुर*
पुलिस अधीक्षक, रामपुर द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक, रामपुर एवं क्षेत्राधिकारी, शाहबाद के साथ थाना मिलक खानम क्षेत्रान्तर्गत पीपली वन क्षेत्र में भ्रमण करते हुए पैदल गश्त की गई।
एचडी न्यूज़ बहुआयामी समाचार में न्यूज़ चैनल
सहायक ब्यूरो चीफ रफीउल्लाह खान स्पेशल रिपोर्ट
पैदल गश्त के दौरान पुलिस अधीक्षक, रामपुर द्वारा वन क्षेत्र एवं आसपास के संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण करते हुए संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्क दृष्टि बनाए रखने एवं निरंतर गश्त करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि वन एवं सुनसान क्षेत्रों में नियमित पुलिस उपस्थिति से अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है।
उक्त पैदल गश्त का उद्देश्य क्षेत्र में अपराध की रोकथाम, आमजन में सुरक्षा की भावना को सुदृढ़ करना एवं पुलिस की सक्रिय उपस्थिति का संदेश देना रहा।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed