गोण्डा-जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र के महराजगंज पुलिस चौकी के पास रविवार को ईंट लदी ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आकर एक पीआरडी जवान की मौके पर ही मृत्यु हो गयी जबकि दूसरा घायल हो गया l देहात कोतवाली इलाके के दो पीआरडी जवान एक ही बाइक पर सवार होकर ड्यूटी करने जा रहे थे कि महराजगंज इलाके में ईंट लदी एक ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आ गये l उन्होंने बताया कि देहात कोतवाली क्षेत्र के मूङाडीहा गांव के रहने वाले पीआरडी जवान राम उत्तरी वर्मा (55) की मौके पर ही मौत हो गयीं जबकि कटहिया उसका साथी सत्य राम वर्मा (43) बुरी तरह घायल हो गया l उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया हैं जबकि घायल को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज में उपचार हेतु भर्ती करा दिया हैं l
एमडी न्यूज ब्यूरों गोंडा अजीत कुमार यादव

