एम डी न्यूज़
बरेली के शेरगढ़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने दो जगहों पर हुई मुठभेड़ में चार बदमाशों को गिरफ्तार किया। चारों बदमाशों के पैरों में गोली लगी है। जवाबी कार्रवाई में पुलिस का एक सिपाही अंकित कुमार घायल हो गया। पुलिस के मुताबिक इन बदमाशों ने एक दिसंबर को कस्बा शाही के मोहल्ला ठाकुरद्वारा निवासी सराफा व्यापारी सुभाष रस्तोगी के साथ शाही-शेरगढ़ मार्ग पर दिनदहाड़े लूट की थी। सोमवार को मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली कि दो बाइकों पर सवार चार लोग रम्पुरा रोड पर पिपोली नहर की पटरी के पास घूम रहे हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर उन लोगों को पकड़ने का प्रयास किया। जिस पर उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की तो दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। इस दौरान दो बदमाश बाइक से भाग गए थे। वहीं मुठभेड़ में सिपाही अंकित कुमार हाथ में गोली छू जाने से घायल हो गया। पुलिस ने दोनों बदमाशों से दो तमंचे, चार कारतूस, सराफ से लूटे गए आभूषण, 47 सौ रुपये, दो मोबाइल फोन,बिना नंबर की बाइक बरामद हुई है।पुलिस ने पीड़ित सराफ व्यापारी से भी उक्त बदमाशों और आभूषणों की पहचान कराई, जिसे व्यापारी ने पहचान लिया। पुलिस ने दोनो को जेल भेजने की तैयारी कर रही है।
रिपोर्टर गौरव कुमार एम डी न्यूज़ बरेली

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *