बीजेपी विधायक रामचंद्र यादव व नगर अध्यक्ष ने किया भूमिपूजन

MD News बहुआयामी समाचार चैनल जिला ब्यूरो चीफ वेद प्रकाश राजपूत जनपद अयोध्या

रूदौली विधानसभा अंतर्गत आदर्श नगर पंचायत माँ कामाख्या धाम में सोमवार को बहुप्रतीक्षित दुकान कॉम्प्लेक्स के निर्माण का भूमि पूजन विधिवत रूप से सम्पन्न हुआ। यह दुकान कॉम्प्लेक्स सैदपुर चौराहे पर बनाया जाएगा, जो क्षेत्र का एक प्रमुख व्यावसायिक केंद्र माना जाता है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के अंतर्गत कुल 12 आधुनिक दुकानों का निर्माण किया जाएगा, जिससे स्थानीय व्यापार को बढ़ावा मिलेगा और लोगों को रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे।भूमि पूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के रूदौली विधायक रामचंद्र यादव उपस्थित रहे। उनके साथ नगर पंचायत अध्यक्ष शीतला प्रसाद शुक्ला, व उपजिलाधिकारी रूदौली सहित कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक भी मौजूद रहे। वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्य की शुभ शुरुआत की गई।इस अवसर पर विधायक रामचंद्र यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के संतुलित विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है। दुकान कॉम्प्लेक्स के निर्माण से क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों में तेजी आएगी और स्थानीय युवाओं को स्वरोजगार के अवसर मिलेगा।नगर अध्यक्ष श्री शुक्ला ने इस पहल को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह परियोजना माँ कामाख्या धाम के विकास में मील का पत्थर साबित होगी।

स्थानीय लोगों ने इस योजना का स्वागत करते हुए उत्साह से लबालब दिखे।इस मौके पर बीजेपी नेत्री सुमन पासवान,तेज तिवारी,कप्तान गिरी,रमेश तिवारी,पंकज यादव,छत्रपाल यादव,सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *