रुदौली कोतवाली अंतर्गत भेलसर चौकी क्षेत्र का मामला

MD News बहुआयामी समाचार चैनल जिला ब्यूरो चीफ वेद प्रकाश राजपूत जनपद अयोध्या
रुदौली कोतवाली अंतर्गत भेलसर चौकी क्षेत्र में सोमवार की देर शाम एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। गन्ने से लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को ट्रक की साइड लगने से ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में किसान बाल-बाल बच गए।
घटना सोमवार की शाम लगभग 8:30 बजे की बताई जा रही है। यह हादसा कृष्ण ढाबा के निकट हुआ, जहां से गुजर रहे एक ट्रक की साइड ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। टक्कर लगते ही ट्रॉली पलट गई, जबकि ट्रैक्टर चालक किसी तरह सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहा।
हादसे की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए (जेसीबी/हाइड्रा) मशीन की मदद से ट्रैक्टर-ट्रॉली को खड़ा कराने का प्रयास शुरू किया। NH हाइबे पर कुछ समय के लिए आवागमन भी प्रभावित रहा।
