MD News बहुआयामी समाचार चैनल जिला ब्यूरो चीफ वेद प्रकाश राजपूत जनपद अयोध्या

अयोध्या के रुदौली में वरिष्ठ समाजवादी पार्टी (सपा) नेता, पूर्व जिला पंचायत सदस्य और पूर्व प्रधान सती प्रसाद यादव का निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही सपा के कई बड़े नेता उनके पैतृक गांव हाजीपुर पहुंचे और अंतिम संस्कार में शामिल हुए।

सती प्रसाद यादव की गिनती क्षेत्र के प्रमुख नेताओं में होती थी। सपा मुखिया अखिलेश यादव के करीबी होने के कारण पार्टी के नेता उनका काफी सम्मान करते थे। उन्होंने विषम परिस्थितियों में भी सपा का साथ नहीं छोड़ा और पार्टी के प्रति निष्ठावान रहे।

सांसद अवधेश प्रसाद ने सती प्रसाद यादव के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सती प्रसाद यादव सपा के बहुत ही निष्ठावान और जुझारू कार्यकर्ता थे। सांसद ने उनके परिजनों को ढांढस बंधाया।

पूर्व राज्यमंत्री सैयद अब्बास अली जैदी उर्फ रुश्दी मियां सती प्रसाद यादव की शवयात्रा में शामिल हुए और पार्थिव शरीर को कंधा भी दिया। उन्होंने अंतिम संस्कार होने तक मौके पर अपनी उपस्थिति बनाए रखी। रुश्दी मियां ने परिजनों को सांत्वना देते हुए कहा कि सती प्रसाद यादव समाजवादी पार्टी के एक मजबूत स्तंभ थे। उन्होंने सपा को बनाने और आगे बढ़ाने में अपना जीवन समर्पित किया।

रुश्दी मियां ने आगे कहा कि उनके निधन से पार्टी को निश्चित रूप से क्षति हुई है और उनकी कमी हमेशा खटकती
रहेगी। अंतिम संस्कार में पूर्व विधायक आनंद सेन यादव, पूर्व विधायक राम मगन रावत, सपा जिलाध्यक्ष पारसनाथ यादव, जिला उपाध्यक्ष निशात अली खां, प्रदेश सचिव मो. अली, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चौधरी शहरयार, रिंकू सिंह, सपा नेता अनिमेष प्रताप अनूप सिंह, राहुल सिंह, विधायक पुत्र आलोक चंद्र यादव, विनोद कुमार लोधी, अनित शुक्ला, ब्लॉक अध्यक्ष रेहान खां, कल्लू सिंह, पूर्व प्रधान राम प्रताप यादव, अबसार अहमद खां, राजेश यादव, फरहान खां, समरपाल यादव और रामदास यादव सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *