हरदोई……….बिलग्राम। क्षेत्र के गांव दुर्गागंज में प्रसव के बाद घर पहुंची महिला की दूसरे दिन शुक्रवार की रात तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। पति की सूचना पर पहुंची पुलिस ने नायब तहसीलदार ज्योति वर्मा की मौजूदगी में पंचनामा भरकर शव का पोस्टमार्टम कराया।गांव दुर्गागंज निवासी रितिका शुक्ला (23) गर्भवती थी। गुरुवार को उसने सीएचसी में प्रसव के दौरान बेटे को जन्म दिया था। शुक्रवार की सुबह जच्चा-बच्चा स्वस्थ होने पर डॉक्टरों ने उन्हें छुट्टी देकर घर भेज दिया।पति शिवाकांत के मुताबिक शुक्रवार की देर शाम पत्नी की तबीयत बिगड़ गई। वह अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहा था, इससे पहले उसने दम तोड़ दिया। पति ने घटना की सूचना मायके पक्ष व पुलिस को दी।
सूचना मिलने पर मायके पक्ष के लोग मौके पर आ गए। मायके पक्ष के लोगों ने आरोप से इंकार किया। मृतका की दो वर्ष पहले शादी हुई थी। उसने पहले बच्चे को जन्म दिया था। कोतवाल राजवीर सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट पुनीत शुक्ला

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *