एम डी न्यूज़
बरेली के तीन सौ बेड अस्पताल में एसी की आउटर यूनिट के कॉपर वायर चोरी होने के बाद ठप पड़ी सीटी स्कैन जांच छह दिन बाद सोमवार को शुरू हुई। 60 मरीजों की जांच हुई। इसमें 23 मरीज ऐसे थे, जिन्हें पूर्व में लौटाया गया था। वह यूनिट का संचालन शुरू होने का इंतजार कर रहे थे।माहभर में ही तीन सौ बेड अस्पताल की सीटी स्कैन यूनिट के छह एसी की आउटर यूनिट के कॉपर वायर चोरी हो गए। अफसरों ने बजट का अभाव बताकर कोई व्यवस्था नहीं की। जांच के अभाव में गंभीर मरीज लौटाए जाने लगे। अस्पताल ने फर्म को पत्र भेजकर वायरिंग सही कराने, उनकी सुरक्षा और निगरानी की व्यवस्था करने की हिदायत दी। इसके बाद फर्म ने एसी टेक्नीशियन को भेजकर व्यवस्थाएं कीं। सोमवार को यूनिट के बाहर सीसी कैमरे लगाने का काम चला और अंदर मरीजों की जांच हुई।
रिपोर्टर गौरव कुमार एम डी न्यूज़ बरेली।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed