एम डी न्यूज़ बरेली
बरेली में पुलिस प्रशासन ने कानून-व्यवस्था को लेकर ‘नो टॉलरेंस’ नीति लागू कर दी है। एसएसपी बरेली अनुराग आर्य ने स्पष्ट किया है कि अपराध नियंत्रण, सामाजिक सौहार्द और पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाने में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डीजीपी परिपत्र-37/2025 के अनुपालन में जिले के सभी थानों को सख्त निर्देश जारी किए गए हैं। एसएसपी अनुराग आर्य ने कहा कि पुलिस तंत्र में अब जाति आधारित पहचान या गतिविधियों के लिए कोई स्थान नहीं है। उन्होंने निर्देश दिए कि किसी भी पुलिस प्रपत्र में जाति का उल्लेख नहीं होगा। इसके अतिरिक्त, जातिगत सम्मेलन और सार्वजनिक स्थलों पर जातिगत संकेत प्रतिबंधित रहेंगे। सोशल मीडिया पर जातिगत नफरत फैलाने वालों के खिलाफ कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन का मानना है कि यह कदम सामाजिक समरसता बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। एसएसपी कार्यालय में हुई समीक्षा बैठक में एसपी, एएसपी, सीओ और थाना इंचार्ज मौजूद रहे। बैठक का मुख्य फोकस लंबित विवेचनाओं का निस्तारण, जातिगत गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध, साइबर अपराधों पर तेज कार्रवाई और वारंट निष्पादन में तेजी लाना था।
रिपोर्टर गौरव कुमार एम डी न्यूज़ बरेली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *