ग्रामीण अंचल के पत्रकार ही अखबारों के रीड,प्रतीक भूषण सिंह

गोंडा-ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के पदाधि कारिओ ने ग्रामीण पत्रकारों की समस्याओं के समाधान के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन भेजा है।यह ज्ञापन विधानसभा क्षेत्र
गोंडा सदर के विधायक प्रतीक भूषण सिंह ,के मा ध्यम से सौंपा गया हैं।प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ सिंह के निर्देश और जिलाध्यक्ष प्रदीप तिवारी के मार्गदर्शन में सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया है कि ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश राज्य का सबसे बड़ा पत्रकार संगठन है।यह सं गठन प्रदेश के 18 मंडलों 75 जनपदों और 551 तहसीलों में सक्रिय है।इसके बावजूद, ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत पत्रकारों को आज भी सरकारी सुविधाओं और सुरक्षा से वंचित रहना पड़ रहा है।एसोसिएशन ने मांग की है कि तह सील स्तर पर मान्यता प्रदान करने की स्पष्ट व्यवस्था की जाए और सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी पुराने आदेशों को प्रभावी ढंग से लागू किया जाए,इसके साथ ही पत्रकारों की सुरक्षा के लिए जिला व तहसील स्तर पर स्थायी समिति का गठन कर नियमित बैठकें कराई जाएं।ज्ञापन में ग्रामीण पत्रकारों को आ युष्मान कार्ड के माध्यम से स्वास्थ्य सुविधा, उ त्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों में निःशुल्क यात्रा सुविधा और प्रदेश स्तरीय मान्यता एवं वि ज्ञापन मान्यता समितियों में संगठन के प्रतिनि धियों को सदस्य बनाए जाने की भी मांग की ग ई है।इसके अतिरिक्त,राजधानी लखनऊ में ग्रा मीण पत्रकार एसोसिएशन के लिए कार्यालय हेतु निःशुल्क भवन उपलब्ध कराने,ग्रामीण पत्रकार आयोग के गठन तथा पत्रकारों से जुड़े मामलों में प्राथमिक रिपोर्ट दर्ज करने से पहले सक्षम अधिकारी द्वारा जांच कराए जाने की भी प्रमुख मांगें रखी गई हैं।महामंत्री अशोक पाठक
ने कहा कि ग्रामीण पत्रकार सीमित संसाधनों में कार्य करते हुए लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को मज बूत कर रहे हैं।यदि उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाए,तो पत्रकारिता और अधि क सशक्त होगी।ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने शासन से इन मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक वि चार करते हुए शीघ्र आवश्यक कार्रवाई करने की अपील की है।इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अनिल कुमार दुबे, मंडल महामंत्री, कप्तान सिंह, जिलाध्यक्ष
प्रदीप तिवारी,महामंत्री अशोक पाठक, जिला उपाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव,कार्यकारिणी सद स्य विपिन तिवारी,मण्डल संगठन मंत्री अर्जुन प्रसाद मिश्रा,दिलीप तिवारी,ओमकार पाण्डेय, सुनील कुमार शुक्ला, श्री प्रकाश शुक्ला, दीपक कौशल,एचपी श्रीवास्तव,अजीत यादव,रघुराज सोनकर सहित कई सदस्य उपस्थित रहे। एमडी न्यूज गोंडा ब्यूरों अजीत कुमार यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed