मोहम्मद असलम, लखीमपुर खीरी

लखीमपुर खीरी। नई दिल्ली स्थित मंदिर–दरगाह बाबा पीर रतननाथ जी झंडेवाला एवं एमसीडी द्वारा की गई तोड़फोड़ की कार्रवाई के विरोध में मंगलवार को लखीमपुर सदर के श्रद्धालुओं ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। श्रद्धालुओं ने अंबेडकर पार्क से कलेक्ट्रेट तक पदयात्रा निकाली। इस दौरान भजन-कीर्तन के साथ सादगीपूर्ण ढंग से प्रदर्शन किया गया। पदयात्रा के उपरांत श्रद्धालुओं ने जिलाधिकारी दुर्गा नागपाल के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा। इस मौके पे चंद्र भूषण साहनी, कुलदीप पाहवा, रवि भूषण साहनी, जितेंद्र साहनी, राकेश भसीन, दिनेश आनंद, संजीव चोपड़ा, अमित तलवार, अमनोल अरोड़ा, सन्नी सलूजा, रितेश भसीन, बादल साहनी, अंजू साहनी, सीमा साहनी, मधु राबड़ा, प्रतिमा भसीन, शिवानी भसीन, मधु आनंद, सीमा आनंद, प्रियंका साहनी सहित बड़ी संख्या में सेवक एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed