एमडी न्यूज़ बहुआयामी समाचार न्यूज़ चैनल
सहायक ब्यूरो चीफ रफीउल्लाह खान की जनपद रामपुर से स्पेशल रिपोर्ट

लखनऊ। राजधानी स्थित बैंकर्स इंस्टीट्यूट ऑफ रूरल डेवलपमेंट (बर्ड) स्थित परिसर में सोमवार को एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन हुआ। यह कार्यक्रम उत्तर प्रदेश शासन के महत्वपूर्ण विभाग नाबार्ड द्वारा स्वायत्त संस्था बैंकर्स इंस्टीट्यूट ऑफ रूरल डेवलपमेंट (बीआईआरडी) द्वारा रखा गया था। इस कार्यशाला का प्रमुख उद्देश्य ‘वित्तीय समावेशन को गहन बनाने पर हितधारकों की बैठक’ महत्वपूर्ण रही।
इसी कार्यकम में राष्ट्रीय मानवाधिकार एंड एंटी करप्शन मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित अन्य राष्ट्रीय पदाधिकारीगण सम्मिलित हुए।
इस कार्यशाला में देश के अन्य राज्यों से आए हुए अलग अलग क्षेत्रों के सभी बैंकों, लघु एवं शिशु वित्तीय संस्थानों, गैर सरकारी संगठनों (एनजीओ) बीमा एजेंसियों, पेंशन संगठनों और राष्ट्रीय वित्तीय संस्थानों के पदाधिकारगण भी शामिल हुए।
वित्तीय समावेशन समावेशी विकास और समाज के सभी वर्गों के लिए वित्तीय सेवाओं तक समान पहुंच का एक प्रमुख चालक है। इस क्षेत्र में कार्यरत संस्थानों के सहयोगात्मक प्रयासों को और मजबूत करने के लिए बैठक की गई थी। इस हितधारक बैठक का उद्देश्य बैंकों, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (एमएफआई), गैर-सरकारी संगठनों (एनजीओ), बीमा एजेंसियों, पेंशन संगठनों और एनसीएफई सहित विभिन्न हितधारकों को एक साथ लाना है ताकि भारत में वित्तीय समावेशन को और अधिक गहरा करने के लिए रणनीतियों, चुनौतियों और नवाचारों पर चर्चा और अंतर्दृष्टि साझा की जा सके।
इस कार्यशाला में प्रमुख रूप से (बीआईआरडी) के निदेशक डॉ निरुपम मेहरोत्रा, (एनसीएफई) के निदेशक आलोक चंद्रा जेना, (एनएबीएफआईएनएस) के प्रबन्ध निदेशक एन नीरजा, बैंक ऑफ बड़ौदा के महाप्रबंधक एवं एसएलबीसी के संयोजक शैलेंद्र कुमार, बीसीए के संचालन निदेशक रजत अग्रवाल, एनबीएससी के उप महाप्रबंधक अमृता त्रिपाठी, उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के राम जी, वूमेन वर्ल्ड बैंक के संबंध प्रबंधक गौरव बम्मी, माइक्रोसेव के सलाहकार रविकांत आदि मौजूद थे।
वहीं राष्ट्रीय मानवाधिकार एंड एंटी करप्शन मिशन के राष्ट्रीय पदाधिकारीगण में राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ वसीम रज़ा अंसारी एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ कुँअर नसीम रज़ा सिकरवार, राष्ट्रीय सलाहकार चंदन कुमार (संभागीय सुलह अधिकारी, उपजिलाधिकारी कार्यालय जमानियां ग़ाज़ीपुर), राष्ट्रीय प्रिंट मीडिया प्रभारी मुहम्मद अनीस अंसारी तथा सोशल वेलफेयर ट्रस्ट, दिलदारनगर ग़ाज़ीपुर की लखनऊ सदस्य उम्मे एमन खानम आदि उपस्थित रहीं।
कार्यशाला के कार्यकम निदेशक आकांक्षा एवं मानवप्रीत सिंह ने संचालन किया तथा बैठक के समापन में बर्ड के संयुक्त निदेशक डॉ श्री राम अपीलिंगम ने उपस्थित सभी सदस्यों एवं अतिथियों का आभार प्रकट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *