ग्रामीण पत्रकार एसो. ने खैर विधायक को सौंपा ज्ञापन
पत्रकारों की सुरक्षा और सुविधाओं का मुद्दा उठाया
अलीगढ़ – ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन जनपद अलीगढ़ के जिलाध्यक्ष अनिल गोविल के नेतृत्व में खैर विधायक सुरेन्द्र दिलेर को ज्ञापन दिया गया। प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के नाम संबोधित एक ज्ञापन विधायक को सोंपा। मुलाक़ात के दौरान पत्रकारों ने बताया की क्षेत्र में काम कर रहे ग्रामीण पत्रकारों को अनेक चुनौतियों का सामना करना पड़ता है जिनके समाधान के लिए सरकार ठोस कदम उठाने चाहिए। एसोसिएशन ने मांग रखी कि क्षेत्र में कार्यरत पत्रकारों को सुरक्षा, सरकारी सुविधाएं, मान्याता प्रक्रिया में सरलता तथा जिले में प्रेस क्लब भवन के निर्माण जैसे मुद्दों पर गंभीरता से विचार किया जाए। विधायक ने एसोसिएशन के प्रतिनिधियों को आश्वासन दिया कि ज्ञापन में उठाए गए सभी बिन्दुओं को मुख्यमंत्री तक पहुंचाया जाएगा। ज्ञापन देने में जिला महामंत्री अमन मालिक, जिला कोषाध्यक्ष विश्वास शर्मा, तहसील अध्यक्ष राजीव रतन शर्मा, पुनीत शर्मा, अजीत शर्मा, राजकुमार अग्रवाल सहित आदि मौजूद रहे।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed