बहु आयामी समाचार एमडी न्यूज़ वॉइस ब्यूरो चीफ लखनऊ मंडल मोहम्मद आमिर 17 दिसंबर

लखीमपुर खीरी
स्वच्छ भारत मिशन (नगरीय) के अंतर्गत नगर पालिका परिषद लखीमपुर एवं क्रीड़ा भारती के संयुक्त तत्वावधान में मेमोरियल मैदान में आयोजित लखीमपुर खेल महोत्सव सीजन–2 के तीसरे दिन खेल प्रेमियों को रोमांच, उत्साह और खेल भावना से भरपूर मुकाबले देखने को मिले। विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर दर्शकों का मन मोह लिया।क्रिकेट प्रतियोगिता के अंतर्गत माही 11 एवं ऑफिशियल 11 के बीच खेले गए मुकाबले में माही 11 ने 106 रनों से शानदार जीत दर्ज की। इस मैच में सौरभ कुमार को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज़, करण को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ तथा लवकुश को सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक चुना गया, जबकि उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए आनंद प्रकाश को मैन ऑफ द मैच का खिताब प्रदान किया गया।दूसरे क्रिकेट मैच में डाबला 11 एवं डेंजर बॉयज़ आमने-सामने रहे, जिसमें डाबला 11 ने 144 रनों से प्रभावशाली जीत हासिल की। इस मुकाबले में विराट सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज़, वैभव सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़, आकाश सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक रहे तथा मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार आकाश को दिया गया।कबड्डी प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग बालिकाओं के अंतर्गत युवराज दत्त कॉलेज एवं आर. इंडियन पब्लिक स्कूल, निघासन के मध्य खेले गए मुकाबले में युवराज दत्त कॉलेज की टीम ने विजयी परचम लहराया। वहीं बालक वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता में 8 टीमों ने अगले चरण में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबला डॉ. रवि मेमोरियल कबड्डी टीम एवं बेहड़ा लाल टीम, मितौली के बीच खेला गया, जिसमें कड़े संघर्ष के बाद बेहड़ा लाल टीम, मितौली ने जीत दर्ज की।क्रिकेट एवं कबड्डी प्रतियोगिताओं के विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों एवं टीमों को सदर विधायक योगेश वर्मा एवं नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव द्वारा मेडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया, जिससे खिलाड़ियों का उत्साह और अधिक बढ़ा।हॉकी प्रतियोगिताओं का आयोजन गुरु नानक इंटर कॉलेज प्रांगण स्थित गुरु नानक स्पोर्ट्स अकादमी में किया गया। बॉयज़ अंडर–17 वर्ग में अजमानी इंटरनेशनल एवं लालपुर स्टेडियम के मध्य हुए मुकाबले में लालपुर स्टेडियम ने 7–1 से शानदार जीत दर्ज की। अंडर–14 वर्ग में गुरु नानक स्पोर्ट्स अकादमी एवं लालपुर स्टेडियम के बीच खेले गए मैच में लालपुर स्टेडियम ने 5–2 से विजय प्राप्त की। वहीं अंडर–17 वर्ग में गुरु नानक इंटर कॉलेज एवं गुरु नानक स्पोर्ट्स अकादमी के बीच हुए मुकाबले में गुरु नानक स्पोर्ट्स अकादमी ने 2–0 से जीत हासिल की।इस अवसर पर नगर पालिका अधिशासी अधिकारी संजय कुमार, क्रीड़ा भारती के जिला अध्यक्ष कपिल श्रीवास्तव, सेवक सिंह अजमानी, इंद्रेश गुप्ता (जीवन ट्रांसपोर्ट), खेल महोत्सव के संयोजक आशीष सिंह चौहान, कनिष्क बरनवाल, इंजीनियर दुर्गेश वर्मा, आशीष श्रीवास्तव, जितेंद्र अवस्थी, विनय मौर्य, जेई समरा सईद, सभासदगण, समस्त खेल प्रभारी एवं नगर पालिका के कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed