एम डी न्यूज़
बरेली में कड़ाके की सर्दी और कोहरे के प्रकोप को देखते हुए कक्षा एक से आठवीं तक के सभी स्कूलों में 20 दिसंबर तक अवकाश घोषित कर दिया गया है। डीएम अविनाश सिंह के निर्देश पर बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. विनीता की ओर से बुधवार को अवकाश का आदेश जारी किया गया।आदेश के मुताबिक अत्याधिक ठंड और कोहरे के चलते जिले में संचालित आठवीं तक के सभी स्कूलों में 20 दिसंबर तक अवकाश रहेगा। इस दौरान अगर कोई विद्यालय खुला पाया जाता है तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। आदेश में यह भी कहा गया है कि अगर किसी विद्यालय में पूर्व से परीक्षा निर्धारित है तो परीक्षा यथावत होगी।
रिपोर्टर गौरव कुमार एम डी न्यूज़ बरेली

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed