एमडी न्यूज़ बहुआयामी समाचार न्यूज़ चैनल
जिला रिपोर्टर यूसुफ की रिपोर्ट
किसान यूनियन ने अधिवक्ताओं के आंदोलन का किया समर्थन कलेक्ट्रेट में सोंपा ज्ञापन।
बुधवार रामपुर किसान यूनियन के कार्यकर्ता व पदाधिकारी राष्ट्रीय महासचिव उस्मान अली पाशा के नेतृत्व में जिला कचहरी रामपुर में एकत्रित हुए और अधिवक्ताओं की हाईकोर्ट बैंच की मांग का समर्थन करते हुए उत्तर प्रदेश के राज्यपाल के नाम ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट रामपुर को सोंपा इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव उस्मान अली पाशा ने कहा अधिवक्ता बंधु पिछले कई वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाई कोर्ट की बेंच की मांग कर रहे हैं पश्चिम उत्तर प्रदेश के आगरा, अलीगढ़, मेरठ, मुरादाबाद, सहारनपुर, मंडलों के 22 जिले पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आते हैं जिसके किसी भी जनपद में हाई कोर्ट बेंच की स्थापना होना अति आवश्यक है क्योंकि इन जनपदों के बहुत से लोगों के मुकदमे हाई कोर्ट प्रयागराज में चल रहे हैं जो की लंबी दूरी तय करने के बाद अपने मुकदमों की पहली करने के लिए यहां के लोग जाते हैं खासकर किसान वर्ग को अत्यधिक पीड़ा होती है क्योंकि ज्यादातर जमीनें परिवार के बुजुर्ग लोगों के नाम होती हैं और जमीन संबंधी विवाद में मुकदमे की पैरवी करने के लिए बुजुर्गों को लंबी यात्रा करनी पड़ती है जिस कारण बहुत से किसानों को लंबे सफर के कारण बीमारी हो जाती है पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाई कोर्ट की बेंच स्थापित होने से इन 22 जिलों के लोगों को काफी राहत मिलेगी उन्होंने इस आंदोलन में शहीद हुए प्रत्येक अधिवक्ता के परिवार को एक करोड रुपए मुआवजा देने की भी मांग की ज्ञापन देने वालों में आरिफ खान विनोद कुमार दिनेश कुमार मोहम्मद फरमान शाहाब खान दूला खान सलमा सुनील कुमार सक्सेना सकीना आदि लोग मौजूद रहे।




