एम डी न्यूज़
बरेली में कोहरे के कारण कई इलाकों में दृश्यता महज 50 मीटर तक सिमट गई। कुछ समय के लिए विजिबिलिटी शून्य के करीब भी दर्ज की गई, जिससे सड़क हादसों का खतरा काफी बढ़ गया। इसी को देखते हुए मौसम विभाग ने घने से अत्यंत घने कोहरे और ठंड को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में सर्दी और तेज होगी। न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे बच्चों और बुजुर्गों को खासतौर पर परेशानी झेलनी पड़ सकती है। फिलहाल शहर में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है, जबकि अधिकतम तापमान 21 से 25 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। रात के समय पछुआ हवाओं के कारण ठिठुरन और ज्यादा बढ़ गई है।
रिपोर्टर गौरव कुमार एम डी न्यूज़ बरेली

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed