रिपोर्टर आकाश मिश्र
बहुआयामी समाचार

लखीमपुर, 17 दिसंबर 2025: लखीमपुर खीरी जनपद के विकास क्षेत्र बेहजम के अंतर्गत सुनौरा मिर्जापुर ग्राम पंचायत में तृतीय श्री शतचंडी महायज्ञ एवं विराट संत सम्मेलन का आयोजन बड़ी श्रद्धा भक्ति भाव से किया जा रहा है। बुधवार को इस धार्मिक कार्यक्रम के अंतिम समापन अवसर पर वृंदावन धाम से पधारी साध्वी साक्षी शुक्ला द्वारा भगवान श्री राधा कृष्ण के भजन और श्री मद्भागवत कथा का श्रवण कराया गया वहीं कार्यक्रम में पंडित सुरेश चंद्र अवस्थी, संत मानस केसरी ,राष्टृ प्रहरी पवनेश जी महाराज नंदन मिश्रा सहित अन्य संत महात्माओं द्वारा भगवद चर्चा कर संत समागम हुआ कार्यक्रम का संचालन पंडित प्रेम सागर द्वारा बड़े ही मनोहारी ढंग से किया गया इस मौके पर ग्राम प्रधान पंडित प्रेम बाजपेई कमल मिश्रा सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed