MD News बहुआयामी समाचार चैनल
जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख: रोहित जैन दभेड़ी वाले
बुढ़ाना, मुजफ्फरनगर

शामली।
आज दिनांक 19 दिसंबर 2025 को पुलिस अधीक्षक शामली श्री एन.पी. सिंह द्वारा शुक्रवार की साप्ताहिक परेड की सलामी ग्रहण कर निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान परेड में शामिल पुलिसकर्मियों की अनुशासन व्यवस्था, वर्दी, शारीरिक दक्षता तथा शस्त्रों की स्थिति का गहनता से अवलोकन किया गया।

इसके पश्चात पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा डायल-112 सेवा, पुलिस मैस एवं पुलिस लाइन में चल रहे निर्माण कार्यों का भी निरीक्षण किया गया। निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, प्रगति एवं समयबद्ध पूर्णता को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

निरीक्षण उपरांत पुलिस अधीक्षक द्वारा अर्दली रूम लिया गया, जिसमें लंबित प्रकरणों, प्रशासनिक व्यवस्थाओं एवं जनसुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों की समीक्षा की गई। इस अवसर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन तथा जनसेवा के प्रति संवेदनशीलता बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

पुलिस अधीक्षक महोदय ने स्पष्ट किया कि गुणवत्तापूर्ण पुलिसिंग, त्वरित कार्रवाई एवं पारदर्शिता को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आमजन की सुरक्षा एवं विश्वास को और अधिक सुदृढ़ किया जाए।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed