बाराबंकी: डाइट गणेशपुर में शुक्रवार को सामाजिक विज्ञान विषय पर आधारित तीन दिवसीय उच्च एवं कंपोजिट विद्यालय के शिक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण प्राचार्य अमित कुमार यादव के निर्देशन में आरंभ हुआ। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शिक्षकों को समय समय पर प्रशिक्षण से वर्तमान में चल रही तकनीक की जानकारी मिलती है और अर्जित ज्ञान में संवर्धन भी होता है।प्रशिक्षण के नोडल प्रवक्ता सुकेश रंजन श्रीवास्तव के अनुसार तीन दिवसीय प्रशिक्षण के प्रथम सत्र में भारतीय ज्ञान परंपरा, सामाजिक विज्ञान तथा राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 एनसीएफएसई 2023 , सामाजिक विज्ञान के शिक्षण विधियां आदि विषयों पर प्रवक्ताओं द्वारा चर्चा की गयी। प्रशिक्षण में अमित कुमार राय, राहुल सिंह सूर्यवंशी , कीर्ति अवस्थी,जितेन्द्र कुमार सोनकर , जहीर अहमद उपस्थित रहे।

मंडल ब्यूरो चीफ अयोध्या
तेज बहादुर शर्मा।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed