बाराबंकी। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने एंव सड़क सुरक्षा नियमो के पालन के प्रति लोगो को जागरुक किये जाने को लेकर परिवहन विभाग व यातायात विभाग ने देर रात्रि ड्रंक एण्ड़ ड्राइव के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया। इस दौरान एक ट्रक व एक दो पहिया वाहन चालक का चालान किया गया। सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन अंकिता शुक्ला व यातायात प्रभारी रामयतन यादव की टीम ने देर रात्रि पटेल तिराहा, पल्हरी चौराहा व हैदरगढ़ बाई पास के पास ड्रंक एण्ड़ ड्राइव के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया। अभियान के दौरान दर्जना चालको की ब्रेथ एनालाइजर से जांच करते हुए एक ट्रक व एक दो पहिया वाहन चालक का चालान किया गया। तथा एआरटीओ ने शराब पीकर वाहन न चलाने का संकल्प भी दिलाया।
मंडल ब्यूरो चीफ अयोध्या
तेज बहादुर शर्मा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *