शिक्षा से वंचित बच्चों की पाठशाला उजियारी देवी मंदिर मैनावती मार्ग ख्यौरा कानपुर में एलाइंस क्लब कानपुर द्वारा पाठशाला के बच्चों को सुंदर सा स्कूल बैग की व्यवस्था कराई गई।

शिक्षा से वंचित बच्चों की पाठशाला उजियारी देवी मंदिर मैनावती मार्ग ख्यौरा कानपुर में एलाइंस क्लब कानपुर द्वारा पाठशाला के बच्चों को सुंदर सा स्कूल बैग की व्यवस्था कराई गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से एलाइंस इंटरनेशनल के पूर्व गवर्नर विवेक श्रीवास्तव जी, एलाइंस के वर्तमान अध्यक्ष शरद निगम जी उषा गुप्ता जी आलोक सोनकर जी सीमा श्रीवास्तव जी तथा श्रीमती शुक्ला मेम जी आदि का विशेष योगदान रहा। श्रीमती इला त्रिपाठी द्वारा बच्चों को समोसे और जलेबी का स्वल्पाहार कराया गया ।प्रबंधक श्री प्रकाश श्रीवास्तव ने एलाइंस के सभी सम्मानित पदाधिकारियों को इस नेक काम के लिए भूरी भूरी प्रशंसा की। आए हुए सभी अतिथियों का पाठशाला परिवार की तरफ से ददन मिश्रा ने धन्यवाद ज्ञापित किया। पाठशाला की शिक्षिकाए श्रीमती पूजा देवी,श्रीमती पुष्पा शुक्ला , विष्णु सहाय प्रधान और शुभम श्रीवास्तव जी उपस्थित रहे ।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *