09 चोरी की मोटरसाइकिलें व अवैध शस्त्र बरामद,

MD News बहुआयामी समाचार चैनल
जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख
रोहित जैन दभेड़ी वाले
बुढ़ाना – मुजफ्फरनगर
मुजफ्फरनगर।
जनपद मुजफ्फरनगर में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना कोतवाली नगर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने दौराने मुठभेड़ दो शातिर एवं वांछित वाहन चोर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से एक अभियुक्त मुठभेड़ के दौरान घायल हो गया।
पुलिस पूछताछ में अभियुक्तों ने वाहन चोरी की 03 घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया, जिनका सफल अनावरण किया गया। अभियुक्तों के कब्जे एवं निशादेही से 09 चोरी की गई मोटरसाइकिलें तथा अवैध शस्त्र व कारतूस बरामद किए गए हैं।
घायल अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि दूसरे अभियुक्त को विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से वाहन चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगने की उम्मीद है।
