MD News बहुआयामी समाचार चैनल जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख रोहित जैन दभेडी वाले बुढ़ाना मुजफ्फरनगर

मध्यप्रदेश।
मध्यप्रदेश में यातायात नियमों के पालन को लेकर एक मिसाल पेश करने वाला मामला सामने आया है। दो पुलिसकर्मी बिना हेलमेट दोपहिया वाहन पर सवार होकर जा रहे थे। तभी एक जागरूक नागरिक ने उनकी फोटो खींचकर ट्रैफिक पुलिस को भेज दी।

शिकायत मिलते ही ट्रैफिक पुलिस ने मामले की जांच की और आईटीएमएस (ITMS) सीसीटीवी सिस्टम के माध्यम से नियम उल्लंघन की पुष्टि होने पर संबंधित पुलिसकर्मियों का ₹300 का चालान जारी कर दिया।

नियम उल्लंघन: दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट न पहनना
धारा: 129/194 मोटर वाहन अधिनियम
चालान राशि: ₹300

इस कार्रवाई ने साफ कर दिया कि कानून के सामने कोई बड़ा या छोटा नहीं होता। नियम तोड़ने पर वर्दीधारी भी जिम्मेदार हैं और आम नागरिक की तरह उन्हें भी दंड भुगतना होगा।

यह मामला समाज के लिए एक सकारात्मक संदेश है कि ट्रैफिक नियमों का पालन सभी के लिए अनिवार्य है और सजग नागरिकों की भूमिका व्यवस्था को मजबूत बनाती है।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed