MD News बहुआयामी समाचार चैनल
जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख: रोहित जैन दभेडी वाले, बुढ़ाना – मुजफ्फरनगर

बांदा।
एडीजी जोन प्रयागराज श्री संजीव गुप्ता एवं डीआईजी चित्रकूट धाम परिक्षेत्र, बांदा के निर्देशन में रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज, बांदा के सभागार में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया।
कार्यशाला में साइबर एक्सपर्ट श्री रक्षित टंडन ने उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों तथा छात्र-छात्राओं को साइबर अपराधों के नवीन तरीकों, ऑनलाइन ठगी, फिशिंग, सोशल मीडिया फ्रॉड एवं डिजिटल सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान कीं। उन्होंने बताया कि थोड़ी-सी सतर्कता और सही जानकारी अपनाकर साइबर अपराधों से स्वयं को सुरक्षित रखा जा सकता है।
कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को साइबर अपराधों की रोकथाम, सुरक्षित इंटरनेट उपयोग, मजबूत पासवर्ड के महत्व, ओटीपी एवं व्यक्तिगत जानकारी को गोपनीय रखने जैसे विषयों पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया गया।
इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों ने कहा कि डिजिटल युग में साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं, ऐसे में आमजन की सुरक्षा के लिए साइबर जागरूकता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने भविष्य में भी इस प्रकार की कार्यशालाओं के नियमित आयोजन पर जोर दिया।
