MD News बहुआयामी समाचार चैनल
जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख: रोहित जैन दभेडी वाले
बुढ़ाना – मुज़फ्फरनगर

मुज़फ्फरनगर।
सोल्जर बोर्ड मुज़फ्फरनगर द्वारा विजय दिवस के पावन अवसर पर एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कर्नल चौहान के नेतृत्व में संपन्न हुआ, जिसमें भारतीय सेना के शौर्य, बलिदान एवं गौरवशाली परंपरा को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया।

समारोह में मेरठ सब एरिया कमांडर, GOC मेजर जनरल सुमित राणा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर उन्होंने उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सुबेदार मुकेश भार्गव को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।

अपने संबोधन में मेजर जनरल सुमित राणा ने कहा कि विजय दिवस भारतीय सेना की वीरता, अनुशासन और अदम्य साहस का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिक एवं सेवारत जवान समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं और उनका सम्मान करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक, सैनिक परिवारों के सदस्य एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। पूरे समारोह का वातावरण देशभक्ति, गौरव और सम्मान की भावना से ओत-प्रोत रहा।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *