राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सलारपुर बदायूं में कैंपस प्लेसमेंट किया गया

रिपोर्टर प्रदीप पाण्डेय बदायूं

दिनांक 20-12-2025

बदायूं,मदर्सन सुमी सिस्टम्स लिमिटेड, नोएडा कंपनी के द्वारा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सलारपुर बदायूँ में केंपस प्लेसमेंट किया गया। मदर्सन सुमी सिस्टम्स लिमिटेड कंपनी के प्रतिनिधि अजय कुमार के द्वारा कंपनी के वारे में जानकारी प्रदान की गई। इस प्लेसमेंट में 75 आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थियों ने भाग लिया ।जिसमें से इंटरव्यू के बाद 57 अभ्यार्थियों का चयन किया गया। इस प्लेसमेंट में अभ्यर्थियों का ट्रेनिंग ऑपरेटर के पद पर चयन किया गया, चयनित अभ्यर्थियों को 17200 रुपए प्रतिमाह CTC देय होगा।जिसमें प्रधानाचार्य सुरेंद्र कुमार वार्ष्णेय ने चयनित अभ्यर्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की तथा इस चयन में अनुदेशक सचिन कुमार सिंह, अजीत कुमार वर्मा, प्रवीण कुमार और दिनेश कुमार का विशेष सहयोग रहा।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *