रिपोर्टर आकाश मिश्र
बहुआयामी समाचार

लखीमपुर खीरी, 20 दिसम्बर 2025। लखीमपुर खीरी जिले के फ़रधान थाना क्षेत्र में मुठभेड़ के दौरान छात्र के साथ रेप के दो आरोपी गिरफ्तार किए गए जबकि तीसरा मुख्य आरोपी अभी पहुंच से बाहर है।
आपको बता दें फरधान थाना क्षेत्र की लीलाकुंआ चौकी क्षेत्र में दिनांक 15 दिसंबर को सहेली के साथ साइकिल से कोचिंग जा रही छात्रा को तीन बाइक सवार आरोपी सड़क के किनारे गन्ने के खेत में खींच ले गए तथा छात्रा के साथ सामूहिक बलात्कार किया। सामूहिक बलात्कार की खबर सुनते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में एस पी सहित तमाम पुलिस फोर्स ने जांच पड़ताल व घेराबंदी शुरू कर दी। इस घटना को लेकर तेज तर्रार एसपी संकल्प शर्मा ने थाना अध्यक्ष, चौकी इंचार्ज, व हल्का सिपाही को निलंबित भी कर दिया था। मामले के खुलासे के लिए फरधान पुलिस व एसओजी की टीए लगाई गई। आखिरकार घटना के चार दिन बाद 19/20 दिसंबर की रात को अमानलाला नहर पटरी के पास से भागने की फिराक में दो आरोपियों के छिपे होने की सूचना मिली। सूचना पाकर तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी की तो आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी, जिस पर जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी गोलियां चलाई और मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से घायल हुए दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया तथा इलाज हेतु जिला अस्पताल भेजा गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सलमान उर्फ दानिश निवासी कोढ़ैया थाना फरधान व मुख्तार निवासी भुड़वारा थाना गोला गोकर्णनाथ जिला लखीमपुर-खीरी के रूप में हुई है। इस घटना का एक मुख्य आरोपी अभी भी पुलिस की पहुंच से बाहर है, जिसकी तलाश जारी है तथा गिरफ्तार किए गए आरोपियों को पुलिस न्यायालय भेजने की तैयारी कर रही है।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *