बिसौली : हरेला सप्ताह के अन्तर्गत एसडीबी पब्लिक स्कूल में बच्चों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस मौके पर स्कूल के निदेशक अखिलेश वार्ष्णेय ने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया को एक चुनौती बन गई है। श्री वार्ष्णेय ने कहा कि हम सभी का दायित्व बनता है कि पर्यावरण की रक्षा के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण करें। प्रधानाचार्या ललिता बत्रा व एक्टिविटी इंचार्ज शारदा बवेजा ने भी बच्चों को पौधारोपण करने के साथ साथ अपने अभिभावकों को भी प्रेरित करने को कहा। इस दौरान स्कूल स्टाफ के अलावा मुस्कान, परिधि, रजत, तनिष्का, यति, अंशिका, ताशु, नंदिनी, अनन्याय, संस्कृति, जयशिव, रजत, राधिका आदि छात्र छात्राएं मौजूद रहे।

✍️ ब्यूरो रिपोर्ट आलोक मालपाणी (बरेली मंडल)

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed