MD News बहुआयामी समाचार चैनल जिला ब्यूरो चीफ वेद प्रकाश राजपूत जनपद अयोध्या
जनपद अयोध्या के रुदौली और मवई क्षेत्रों में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल के जन्मदिन पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं का बड़ा जमावड़ा देखा गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में बसपा नेताओं ने उपस्थित होकर प्रदेश अध्यक्ष को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके दीर्घायु व स्वस्थ जीवन की कामना की।
समारोह में रुदौली और मवई क्षेत्र के कई प्रमुख नेता मौजूद रहे। इनमें सतीश चंद्र यादव, जिला पंचायत सदस्य मवई प्रथम सुभाष चंद्र यादव (कनकू), मुख्य मंडल कोर्डिनेटर गया शंकर कश्यप (एडवोकेट), जिला कार्यकारिणी सदस्य सहज राम बौद्ध, रुदौली विधानसभा प्रभारी राकेश कुमार गौतम, विधानसभा प्रभारी अशोक कुमार रावत, रुदौली विधानसभा अध्यक्ष हिम्मत सिंह सरोज, सेक्टर अध्यक्ष सिठौली केशव राम पासी और सेक्टर अध्यक्ष एहार अमर बहादुर पासी शामिल थे। इनके अतिरिक्त अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर उपस्थित नेताओं ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल के नेतृत्व में बहुजन समाज पार्टी लगातार मजबूत हो रही है। उन्होंने आने वाले समय में पार्टी संगठन को और अधिक सशक्त करने का संकल्प व्यक्त किया। वक्ताओं ने सामाजिक न्याय, भाईचारे और बहुजन हितों की रक्षा के लिए पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की प्रतिबद्धता भी दोहराई।
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखागया। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष के प्रति अपना समर्थन और सम्मान व्यक्त किया। नेताओं ने इस आयोजन को संगठन की एकता और शक्ति का प्रतीक बताया, साथ ही कहा कि आने वाले चुनावों में इसका सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा।
इस जन्मदिन समारोह ने यह स्पष्ट किया कि रुदौली और मवई क्षेत्रों में बहुजन समाज पार्टी की पकड़ लगातार मजबूत हो रही है। कार्यकर्ता पूरे जोश के साथ पार्टी को आगे बढ़ाने में सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।

