शिव कुमार गुप्ता ने भगवती शर्मा को उद्योग व्यापार मंडल का जिला उपाध्यक्ष किया मनोनीत

वाराणसी, 9 सितंबर। उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव कुमार गुप्ता ने मेहदीगंज, वाराणसी निवासी भगवती शर्मा को संगठन का जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। संगठन की ओर से जारी पत्र में कहा गया कि राष्ट्र एवं व्यापारी बंधुओं के प्रति उनके लगाव, समर्पण और सेवा भाव को देखते हुए यह जिम्मेदारी दी गई है।
पत्र में अपेक्षा की गई है कि भगवती शर्मा संगठन की कार्य योजनाओं का पूरी निष्ठा और ईमानदारी से अनुपालन करते हुए राष्ट्रवाद एवं व्यापारी हित से जुड़े आंदोलनों को मजबूती प्रदान करने में अपना पूर्ण योगदान देंगे। संगठन पदाधिकारियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष मोहन यादव वरिष्ठ जिला अध्यक्ष शुभम सिंह,युवा महिला जिला अध्यक्ष राधिका तिवारी, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. शिवम सिंह तथा बबलू यादव,सुरेश यादव ,अनुज सिंह , जितेंद्र पांडे,बृजेश ,जितेंद्र पाल ,अजीत पटेल,शुभम शर्मा,दीपू पांडे,विकाश पाल चम्मन पाल सहित अन्य पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं दीं।

2 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *