MD News बहुआयामी समाचार चैनल जिला ब्यूरो चीफ वेद प्रकाश राजपूत जनपद अयोध्या
रुदौली स्थित डाक बंगले पर क्षेत्रीय विधायक रामचंद्र यादव द्वारा जनता दरबार का आयोजन जारी है। जनता दरबार में बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंच रहे हैं। विधायक आम जनता की शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए मौके पर ही संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे हैं।
जनता दरबार में बिजली, पेयजल, सड़क, राजस्व, स्वास्थ्य, दिव्यांगजन एवं पुलिस से जुड़े मामलों की शिकायतें प्रमुख रूप से सामने आ रही हैं। विधायक रामचंद्र यादव ने अधिकारियों से स्पष्ट कहा है कि जनता की समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विधायक ने कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित और पारदर्शी समाधान उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रत्येक फरियादी की शिकायत का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
जनता दरबार में पहुंचे लोगों ने विधायक से सीधे संवाद का अवसर मिलने पर संतोष व्यक्त किया और समस्याओं के शीघ्र समाधान की उम्मीद जताई।
इस अवसर पर गन्ना समिति की अध्यक्ष निर्मल शर्मा सहित भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
