सहसवान : डकारा पुख्ता ग्राम में जमीन को लेकर चल रहे विवाद पर एक ही परिवार के चार लोगों पर धार दार हत्यारों से जंगल में घेर कर हमला कर दिया जिसमें 2 लोगों के ज्यादा चोट होने के कारण उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया । बताया जाता है गांव के अशोक कुमार पुत्र सुरेश चंद्र सुभाष चंद्र पुत्र सुरेश चंद्र प्रदीप उपाध्याय अशोक उपाध्याय अनिल पुत्र सुरेश चंद निवासी डकारा पुख्ता का विवाद गांव के महेंद्र पुत्र रोहन राजवीर पुत्र रोहन प्रताप पुत्र राजवीर निवासी ग्राम से जमीन की लेकर विवाद चल रहा था आज रोज की भांति अशोक कुमार, सुभाष चंद्र, प्रदीप उपाध्याय, अनिल, अपने खेतों पर पहुंचे जहां पर पहले से ही घात लगाए बैठे महेंद्र पुत्र रोहन राजवीर पुत्र राहुल प्रताप पुत्र राजवीर जबर सिंह पुत्र राजवीर निवासी ग्राम डकारा पुख्ता ने उन पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया जिसमें चारों लोग बुरी तरह से घायल होकर गिर पड़े जैसे ही खबर गांव में फैली गांव व परिवार के लोग जंगल की तरफ दौड़ पड़े हमलावरों ने लोगों को आता देखा तो यह कहते हुए भाग गए इस बार अगर बच गए तो अगली बार नहीं बचा पाओगे परिवार वाले घायलों को सहसवान समुदायिक स्वास्थ केंद्र लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने दो की उत्तर हालत को गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया है अस्पताल में मौजूद प्रधान दीपक शर्मा ने बताया मारपीट करने वाले बहुत ही दबंग और शातिर किस्म के लोग हैं ।

✍️ ब्यूरो रिपोर्ट आलोक मालपाणी (बरेली मंडल)

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *