रूदौली ब्लॉक सभागार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया चौधरी चरण सिंह का जन्मदिवस

विकासखंड स्तरीय कृषि निवेश मेला- प्रदर्शनी/ किसान गोष्ठी का आयोजन

MD News बहुआयामी समाचार चैनल जिला ब्यूरो चीफ वेद प्रकाश राजपूत जनपद अयोध्या

रूदौली ब्लॉक सभागार में भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री एवं किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाई गई। इस अवसर पर कृषि विभाग के तत्वावधान में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें किसानों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया गया।साथ ही ब्लॉक मुख्यालय पर विकासखंड स्तरीय कृषि निवेश मेला- प्रदर्शनी/ किसान गोष्ठी का आयोजन।कार्यक्रम का कुशल संचालन एडीओ भगवानदिन द्वारा किया गया। इस दौरान कृषि प्रभारी अनिल कुमार गौड ने चौधरी चरण सिंह के जीवन, उनके सादगीपूर्ण व्यक्तित्व तथा किसान हित में किए गए ऐतिहासिक कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। चन्द्रसेन द्वारा कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी किसानों को दी गई और योजनाओं का लाभ उठाने हेतु प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित पशु चिकित्सा विभाग के डॉक्टर अनुराग यादव ने पशुपालन से जुड़ी जानकारी देते हुए पशुओं के टीकाकरण, उपचार एवं देखभाल के महत्व पर प्रकाश डाला।कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी अमित त्रिपाठी की विशेष उपस्थिति रही, जिन्हें कृषि विभाग के कर्मचारियों द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। साथ ही कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के किसान राकेश कुमार सिंह कृषि विभाग,अमरेश उद्यान विभाग,
जितेंद्र सिंह गन्ना विभाग, हनुमान प्रसाद वर्मा पशुपालन विभाग,
मोहम्मद इश्तीयाक मत्स्य पालन विभाग को शाल ओढ़ाकर, माला पहनाकर एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर बड़ी संख्या में किसान,कृषि विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को जागरूक करना एवं चौधरी चरण सिंह जी के आदर्शों को जन-जन तक पहुँचाना रहा।इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी अमित त्रिपाठी, एडीओ आईएसबी भगवानदीन, एडीओ पंचायत राकेश चौधरी, पशुपालन विभाग से डॉ अनुराग यादव, सहायक विकास अधिकारी कृषि चन्द्रसेन, बीज गोदाम प्रभारी अनिल कुमार गौड़, बीटीएम आशीष वर्मा, एटीएम आत्माराम चतुर्वेदी एवं रामचन्द्र मौर्य,जिला उपाध्यक्ष शिव गोविंद पाण्डेय,मण्डल अध्यक्ष रामदीन वर्मा,किसान हेतुलाल,शीतला प्रसाद यादव,रामपाल यादव, महादेव, श्यामानंद, महादेव, बलराम, मनीष, अमित सहित अन्य किसान रहे उपस्थित।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed