एम डी न्यूज़ बरेली
बरेली के जिला अस्पताल में अभी हीमोग्लोबिन, एलएफटी, केएफटी, थायरायड, शुगर फास्टिंग, एचबी-एवनसी समेत खून और यूरिन की जांचों के लिए पैथोलाजी लैब में जाना पड़ता है, जबकि टीबी, हेपेटाइटिस, ईसीजी सहित दूसरी जांचों के लिए मरीजों को इधर से उधर भटकना पड़ता है। इस दिक्कत को देखते हुए इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लेबोरेटरी को शुरू करने की तैयारी की जा रही है। मरीजों को एक ही छत के नीचे सभी जांचों की सुविधाएं मिल सके, जिससे उन्हें भटकना नहीं पड़ेगा। इसके लिए जिला अस्पताल में इंट्रीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लेबोरेटरी बनाई जाएगी। इसके लिए राज्य स्तरीय टीम जिला अस्पताल परिसर का निरीक्षण कर चुकी है। अधिकारियों का कहना है कि इस लेबोरेटरी को बनाने के लिए जिला अस्पताल में एक्सरे मशीन और महिला अस्पताल की ओपीडी के पुराने भवन को देखा गया है। इन दोनों को ही मिलाकर लेबोरेटरी के लिए जितनी जमीन की जरूरत है, उसे पूरा कराने करने की कोशिश की जा रही है।
रिपोर्टर गौरव कुमार एम डी न्यूज़ बरेली।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *