बांग्लादेश से तत्काल हिन्दुओ को सुरक्षित भारत में स्थान दिया जाए और बांग्लादेशियों को भारत से बाहर निकाला जाए = डॉ प्रियंका शुक्ला
MD news बहुआयामी समाचार न्यूज़ चैनल
जिला रिपोर्टर यूसुफ की रिपोर्ट
आज बांग्लादेश के विरोध में श्री त्रिपुरेश्वरी शक्तिपीठ रामपुर की कार्यकारी अध्यक्ष डॉ प्रियंका शुक्ला जी के नेतृत्व में बांग्लादेश का पुतला फूंक कर और बांग्लादेश के विरोध में नारेबाजी करके गांधी समाधि पर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस विरोध प्रदर्शन में डॉ प्रियंका शुक्ला जी के द्वारा बांग्लादेश से हिंदुओं की भारत वापसी ओर तत्काल हिंदू राष्ट्र घोषित किया जाए, इस विरोध प्रदर्शन में सरकार से मांग की गई।
इस विरोध प्रदर्शन में समस्त नारी शक्ति का योगदान दिखाई दिया। समस्त महिलाओं ने बांग्लादेश के खिलाफ नारे लगाकर और पुतला फूंक कर बांग्लादेश में हो रहे हिंदुओं की हत्याओं और महिलाओं पर होरहे शोषण का विरोध किया। इस विरोध प्रदर्शन में अलग अलग दलों की महिलाएं शामिल हुई। सभी का जोर हिंदू राष्ट्र घोषित करने पर रहा।
जिसमें बीजेपी की सभासद श्वेता शर्मा, राष्ट्रीय लोकदल पार्टी की महासचिव सुमन सिंह परिहार, जिलाध्यक्ष कुलदीप कौर, उपाध्यक्ष कलावती शर्मा, ममता सोनी, मोनिका गोयल, रेनू सक्सेना, कमल चावला, रेखा राजपूत, बीना रानी, रूपम गुप्ता, रुचि अग्रवाल, अनु शर्मा, नीलम सिंघल , उमा शर्मा, रंजना मराठी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *