चित्रकूट:शासन से प्राप्त दिशा निर्देशो के क्रम में जिलाधिकारी अभिषेक आनंद ने सोनेपुर कलेक्ट्रेट स्थित अपने कक्ष में  जनता दर्शन में आये जन सामान्य की कोविड -19 एवं सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन कराते हुए जन सामान्य की समस्याओं/शिकायतों को गम्भीरता पूर्वक सुनकर उसका समय से निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने जनता दर्शन में प्राप्त प्रार्थना पत्रो को संबंधित अधिकारियों को निस्तारण हेतु निर्देशित किये। उन्होंने निर्देशित किया कि संबंधित अधिकारी प्राप्त शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर  करना सुनिश्चित करें, ताकि आम जन लोगों को ज्यादा से ज्यादा फायदा हो सके। समय से निस्तारण कराएं इसमें किसी भी प्रकार की कोताही न बरती जाए। इस अवसर पर अपर जिला अधिकारी( राजस्व एवं वित्त ) कुंवर बहादुर सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र कुमार राय,अपर जिला अधिकारी (नमामि गंगे) सुनंदू सुधाकरन उपस्थित थे।

रिपोर्ट:शारदा भारतीय

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *