उत्तर प्रदेश लखनऊ धर्मजागरण बाराबंकीधाम उ.प्र. द्वारा दिनांक 26 दिसंबर शुक्रवार से दिनांक 29 दिसंबर सोमवार तक सरयू (घाघरा) रामनगर, बाराबंकी से लखनऊ तक आयोजित चार दिवसीय पदयात्रा का समापन संयोजक अमित अवस्थी ‘अधिवक्ता’ एवं सुरेश गौतम द्वारा पदयात्रियों के साथ उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक को पांच सूत्रीय ज्ञापन देकर किया गया।
इस चार दिवसीय पदयात्रा के संबंध में अमित अवस्थी ने बताया कि शीघ्र कड़ा जनसंख्या नियंत्रण कानून लाने, जातिवाद की समाप्ति के लिए नाम में माता-पिता का नाम लिखने और आयुष्मान कार्ड पहले कम यूनिट वाले परिवारों को देने के साथ लोकल ट्रेनों को चलाने हेतु उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के माध्यम से प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन दिया गया। इस चार दिन की पदयात्रा के समन्वयक सुरेश गौतम पूर्व जिला अध्यक्ष बसपा के अथक प्रयास से पदयात्रियों को मार्ग में किसी भी प्रकार के अवरोध का सामना नहीं करना पड़ा। पूरे यात्रा मार्ग में पड़ने वाले मंदिरों और महापुरुषों की मूर्तियों का माल्यार्पण किया गया। बिना किसी पूर्व परिचय के बीबीडी के पास चाय का ठेला लगाने वाले साधारण व्यवसायी धीरज मण्डल ने समस्त पदयात्रियों को निःशुल्क चाय नाश्ता वितरण कर पदयात्रियों को भाव विह्वल कर दिया। उ.प्र.अनुसूचित जाति जनजाति आयोग के अध्यक्ष बैजनाथ रावत और पूर्व विधायक शरद अवस्थी के विशेष सहयोग के साथ ही अजय त्रिवेदी, अजय सिंह, नरेंद्र त्रिपाठी, भंते दीक्षानंद, राजेश मिश्रा, प्रवेश शुक्ला ‘नानमून’, प्रदीप गौतम, प्रदीप शुक्ला, पप्पू सोनी, राजकुमार सोनी, पुलकित त्रिवेदी, ओम प्रकाश सिंह, युगल किशोर दीक्षित, बच्चन वर्मा, डॉ राजीव अवस्थी, राम सजीवन बाबा, शिवनाथ त्रिपाठी, बालक राम शर्मा, राजेश मिश्रा, कुन्नू रावत, मोनू वर्मा, डॉ तेज नारायण वर्मा, शिवम शुक्ला, प्रेम वर्मा, सुशील पांडे, मनोज सिंह, विद्या प्रसाद वर्मा, मंजू यादव, बैजनाथ शुक्ला, बैजनाथ वर्मा, रामू बाबा, योगेंद्र सिंह सुनील दुबे, सभाजीत सिंह, रंजीत वर्मा, शिव शंकर वर्मा, राकेश तिवारी, अजय सिंह गुरुजी, राधेश्याम वर्मा, इंद्रजीत सिंह गौतम, लवकुश यादव, आशीष गुप्ता, रमाकांत द्विवेदी, राजेंद्र यादव, विरल जी, मथुरा वर्मा, देवी शरण गुप्ता, सौरभ द्विवेदी, शिवराम गुप्ता, विवेक त्रिवेदी, शैलेंद्र गुप्ता, बब्बन सिंह, सुशील पांडे, सुशील गौतम, शैलेंद्र यादव, ओमप्रकाश निगम, देवेंद्र वर्मा, विनोद गाबा, राम सिंह आदि ने कार्यक्रम को सफल बनाया।
ब्यूरो चीफ रामानंद सागर


