हर साल दिसंबर और जनवरी का महीना कंपकंपा देने वाला होता है । ऐसे में अनेकों सामाजिक संस्थाओं का प्रयास रहता है कि गर्म कपड़े या कंबल या अन्य राहत सामग्री ज़रुरतमंदों तक पहुंचे । इसी कड़ी में वाराणसी स्थित विश्वविख्यात अघोरपीठ ‘बाबा कीनाराम स्थल, क्रीं-कुण्ड’ के ‘अघोराचार्य बाबा कीनाराम अघोर शोध एवं सेवा संस्थान का
ऐसा ही एक कार्यक्रम, 29 दिसंबर 2025 को, उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के मैलानी रेलवे जंक्शन के समीप नारंग गांव स्थित अघोरपीठ ‘माँ सर्वेश्वरी ब्रह्मनिष्ठालय’ परिसर में आयोजित किया गया । संस्था की ‘महिला मण्डल’ शाखा की संयोजिका श्रीमती रुबी सिंह की अगुवाई में संचालित, ठण्ड से बचाव के मद्देनज़र, से ‘कम्बल व बच्चों को गर्म टोपी तथा जूता वितरण’ कार्यक्रम में ‘महिला मण्डल’ की सदस्यों द्वारा बड़ी संख्या में ज़रूरतमंदों को कम्बल वितरित किया गया । इसके बाद नारंग गाँव में स्थित, बच्चों के स्कूल में पहुँची जहां पर बच्चों को गर्म टोपी जूता वितरित किया गया इस अवसर पर ‘महिला मण्डल’ की संयोजिका रूबी सिंह के अलावा शारदा सिंह, सत्या जी, संगीता जी, मीरा जी, मधु जी सहित महिला मण्डल की तमाम सहयोगी, अघोरपीठ आश्रम के स्वयंसेवकगण, स्थानीय लोग बड़ी संख्या में मौज़ूद रहे

संवाददाता पुनीत कुमार

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed