*दिनांक: 28 दिसम्बर


एमडी न्यूज़ बहुआयामी समाचार न्यूज़ चैनल
सहायक ब्यूरो चीफ रफीउल्लाह खान की स्पेशल रिपोर्ट रामपुर से
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के स्थापना दिवस के अवसर पर सेवा, संघर्ष और बलिदान के 140 गौरवशाली वर्ष पूर्ण होने पर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा ध्वजारोहण कर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने देश की आज़ादी की लड़ाई से लेकर आज़ादी के बाद आधुनिक भारत के निर्माण तक कांग्रेस पार्टी के ऐतिहासिक योगदान को विस्तार से याद किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक संजय कपूर ने कहा कि कांग्रेस केवल एक राजनीतिक दल नहीं बल्कि एक जन आंदोलन है, जिसने देश को स्वतंत्रता दिलाने से लेकर पंचायती राज, शिक्षा, स्वास्थ्य और अधिकारों को मजबूत करने का ऐतिहासिक कार्य किया है। आज जब संविधान और लोकतांत्रिक संस्थाएं खतरे में हैं, कांग्रेस की भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो जाती है।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष निक्कू पंडित ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास त्याग, बलिदान और सेवा का इतिहास है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और लोकतंत्र की रक्षा के लिए मजबूती से खड़े रहें।

वरिष्ठ नेता महेंद्र सक्सेना ने कहा कि कांग्रेस ने आज़ादी के आंदोलन में अपना सर्वस्व न्योछावर किया और स्वतंत्र भारत में लोकतंत्र, संविधान, सामाजिक न्याय और धर्मनिरपेक्षता की मजबूत नींव रखी। कांग्रेस की विचारधारा आज भी देश को जोड़ने और कमजोर वर्गों की आवाज़ बनने का काम कर रही है।

कोषाध्यक्ष एस के अग्रवाल ने अपने विचार रखते हुए कहा कि कांग्रेस ने हमेशा सभी वर्गों, धर्मों और समुदायों को साथ लेकर चलने का काम किया है। आज देश को नफरत और विभाजन से बचाने के लिए कांग्रेस की समावेशी सोच की सबसे अधिक आवश्यकता है।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष बाकर अली खान ने कहा कि कांग्रेस ने आज़ादी के बाद देश को एक मजबूत, आत्मनिर्भर और लोकतांत्रिक राष्ट्र बनाने में ऐतिहासिक योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि नगर स्तर पर कांग्रेस कार्यकर्ता संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।

कार्यक्रम का समापन कांग्रेस के सिद्धांतों—सत्य, अहिंसा, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय—को आगे बढ़ाने के संकल्प के साथ किया गया।
इस अवसर पर एस के अग्रवाल, महेंद्र सक्सेना, साहिर रज़ा खां,शकील मंसूरी, नोमान मुमताज खान,मोइन पठान, रामगोपाल सैनी मोहम्मद रफी, दुर्गेश मौर्य,राजीव आर्य,शारीव अली खां,जमील मियां,राजेश लोधी, आसिफ खां , ज़की,सचिन त्रिवेदी, चितरंजन श्रीवास्तव, आरिफ़ अल्वी भूरा खां, आदि काफ़ी अधिक संख्या में कोंग्रेसी कार्यकर्त्ता नेता उपस्थित रहे। संचालन शारीव अली खां ने किया इससे पूर्व सभी कार्यकर्ताओं ने शपथ ली कि कांग्रेस की नीतियों को जान जनता पहुंचाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed